35 साल के कांजी से मिलिए, जो आग लगाकर पकाता है खाना!
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
प्राइमेंट्स ( Primates - ऐसा जानवर जो बंदर, गोरिल्ला, और चिम्पांजी से भी ज्यादा बुद्धिवान, ज्यादा सक्षम, शरीर के अंगो की हलचल मानव के अंगो की तरह होती है,) ही एक ऐसा जानवर है जिस पर इन्सानो ने सबसे ज्यादा रिसर्च किया है। ये सारे अध्ययन मानव के विकास के बारे मे सबसे गहरी और सटीक जानकारी प्रदान करते है। हम जिस बोनोबो ( Bonobo – यानि ऐसा चिम्पांजी जो कांगो देश के प्रचुर वर्षा वनो मे पाया जाता है ) यानि कांजी के बारे मे बात करने जा रहे है जो इन्सानो की तरह सम्प्रेषण करने, जीवन की अन्य कौशल विकसित करने मे सक्षम है। जब आगे इसके बारे मे और फोटो और विडियो देखेंगे तो, कांजी के द्वारा आग लगाना, सम्प्रेषण का कौशल और खाना पकाना देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
कांजी के साथ रहने वाली डॉ. सुए सेवएज़ रंबग (Dr. Sue Savage-Rumbaugh) के अनुसार, कांजी “आग कैसे लगाई जाती है” सीखने के लिए काफी उत्सुक था। जब वह 5 वर्ष का था, तब वह लकड़ी के छोटे टुकड़े करता और आग लगता था, जैसा की वह फिल्मों मे देखा करता था।
यद्यपि कांजी अभी भी आग लगाने के बारे मे पूर्ण कौशल प्राप्त नही किया है, लेकिन वह यह जानता है की आग से दूर रहकर अपने आप को बचाया जा सकता है। वह गर्मी के दबाव को को महसूस जरूर कर सकता है लेकिन वह पूरे रूप से उससे अवगत नही है, क्योकि वह जिस वातवरण मे रहता है वह उसे सोते वक़्त ठंडा माहौल मिलता है। कांजी अपने पर्यावरण के अनुसार बड़ा हुआ है, इसलिए उसे इन्सानो के पर्यावरण मे घुलने मे थोड़ा समय जरूर लग रहा है।
कांजी ने खुद को व्यक्त करने के लिए और सीखने के लिए लेक्सीग्राम (Lexigram – सम्प्रेषण करने के लिए / सीखने के लिए साधन, यह डिवाइस गोद ली हुई मटाटा माँ के लिए डिजाइन किया गया था।) मे बहुत रुचि दिखाई। लेक्सीग्राम मे 400 संकेत थे। उसने ये संकेत सीखने के अलावा, कुछ अपने संकेत भी इजात किए जिससे वह इंसान के और करीब रह सके। लेक्सीग्राम और उसके खूद के संकेतो को मिलाकर अपनी संकेत भंडार मे वृद्धि की।
अध्ययंकर्ताओ के अनुसार, लेक्सीग्राम और बोनोबो के खूद के शब्द कोश और संकेत को मिलाकर उसने अब तक का सबसे कठिन शब्द कहना भी सीख लिया। लेक्सीग्राम का उपयोग करके कांजी अब 500 से अधिक शब्दो को व्यक्त और 3000 से भी अधिक शब्दो और संकेतो को समझ सकता है। इस फोटो मे हम देख सकते है की कांजी और उसकी बहन पंबनिशा (Panbanisha) डॉ सेवएज़ के साथ किस प्रकार सम्प्रेषण कर रहे है।
Comments
Post a Comment