भारत के बारे मे इन 25 तथ्यों को पढ़कर आपकी आँखें भी खुली की खुली रह जाएँगी!



भारत विविध प्रकार के प्रतिभाशाली इन्सानो से भरा पड़ा है। यह देश, इतिहासों की जननी, महापुरुषों की पुण्य धरा, और परम्पराओ की भूमि है। दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली और कीमती चीजे और इतिहास भारत का रहा है। यह हमारे शब्द नही है ये शब्द, महान व्यक्तित्व “मार्क ट्वेन” के है। 


1. पानी पर बहता डाक घर -



भारत का पोस्टल नेटवर्क 1,55,015 डाक घरो के साथ विश्व का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है। एक पोस्ट ऑफिस 7,175 लोगो तक पत्र पहुचाने मे मदद करता है। पानी पर बहता हुआ पोस्ट ऑफिस श्रीनगर की डल झील मे है जिसका शुभारंभ अगस्त 2011 को किया गया।
Source: trendingpost.


2. कुम्भ मेले की श्रद्धालुओ की भीड़ को अन्तरिक्ष से भी देखा जा सका –



2011 के कुम्भ मेले मे अब तक की सबसे बड़ी 7.5 करोड़ की श्रद्धालुओ की भीड़ देखि गयी। यह भीड़ इतनी बडी थी की इसे अन्तरिक्ष से भी देखा गया है।
Source: Wordpress


3. दुनिया की सबसे गीली जगह –


मेघालय राज्य की ख़ासी पहाड़ियों मे बसा, मौसिनराम दुनिया का सबसे ज्यादा बारिश वाला क्षेत्र है। चेरापुंजी भी मेघालय का ही एक भाग है जो 1861 मे सबसे अधिक वर्षा का रेकॉर्ड लिए हुए है।


4. बांद्रा-वर्ली समुंद्री मार्ग जो स्टील वायर लगाए गए है वो धरती की परिधि के बराबर है – 


इसका वजन 50,000 अफ्रीकन हाथियों के बराबर है और इसे बनाने मे 2,57,00,000 काम करने करने के घंटे लगे है। यह एक अद्भुत इंजीन्यरिंग और आर्किटेक्चरल का काम है। 
Source: Wikipedia


5. दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना हुआ मैदान –


हिमाचल प्रदेश के छैल मे स्थित, छैल क्रिकेट मैदान 2,444 मीटर की ऊंचाई पर बना दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना स्थान है। जो 1893 मे बना और छैल मिलिटरी स्कूल का हिस्सा है। 


6. बालों को शेम्पू करना भारत ने दुनिया को सिखाया -


शेम्पू का आविष्कार भारत मे हुआ था। जो हम आजकल उपयोग मे लेते है वह शेम्पू नही लेकिन जड़ी बूटियों से बने आयुर्वेदिक शेम्पू। शेम्पू शब्द हमारी संस्कृत भाषा से लिया गया है जो “चंपू” से अपभृंश होकर शेम्पू हो गया। जिसका मतलब होता है, “मसाज या मालिश करना”।

7. राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने आज तक दुनिया के सारे वर्ल्ड कप जीते है –



आज तक आयोजित हुए पांचो वर्ल्ड कप भारत ने जीते है। इन टूर्नामेंट के दौरान भारत कभी भी नहीं हारा है। यहा तक की भारतीय महिला टीम ने भी सारे वर्ल्ड कप जीते है। 
Source: Rediff


8. सबसे पहले चाँद पर पानी की खोज भारत ने की –



सितंबर 2009 मे चाँद पर पानी की खोज ISRO के चंद्रयान – 1 द्वारा की गयी थी, जो की दुनिया मे पहली बार बताया की चाँद पर पानी मौजूद है।
Source: chandrayaan-i


9. स्विट्ज़रलैंड में विज्ञान दिवस को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया –



भारत के ‘मिसाइल प्रोग्राम के पिता’ मिसाइलमैन (कलाम सर) 2006 मे स्विट्ज़रलैंड के दौरे पर थे। जब वे वह पहुचे थे तब उनके सम्मान मे 26 मई को विज्ञान दिवस उन्हे समर्पित किया गया था।
Source: hdwallpaperswala


10. भारत के पहले राष्ट्रपति अपनी सेलेरी का केवल 50% लेते थे -



जब डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के राष्ट्रपति बने, उन्होने केवल अपनी सेलेरी का 50% ही लिया और उन्होने कहा की मुझे इससे ज्यादा नही चाहिए। जब उनके 12 साल का कार्यकाल खत्म हुआ तो उन्होने केवल 25% सेलेरी ही ली। उस समय राष्ट्रपति की सेलेरी 10,000 रुपए हुआ करती थी।
Source: iloveindia


11. भारत का पहला रॉकेट साइकल के माध्यम से दूसरी जगह पहुचाया गया था -



भारत का पहला रॉकेट बहुत छोटा और हल्का था जिसे साइकल के माध्यम से थुंबा लौंचिंग स्टेशन, तिरुवनन्तपुरम (केरल) पहुचाया गया था।
Source: tkayala


12. एक स्पा केवल हाथियों के लिए –



एक ऐसा स्पा जहाँ हाथियों को नहलाया जाता है, मालिश की जाती है, और भोजन भी दिया जाता है। ये सब सुविधा पुन्नाथूर कोट्टा एलिफ़ेंट यार्ड कायाकल्प सेंटर, केरल में दी जाती है। यह देश हाथियों के प्रति देश मे अच्छा कदम है।
Source: National Geographic


13. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अँग्रेजी बोलने वाला देश -


अमेरिका के बाद भारत केवल दूसरा देश है जो अँग्रेजी बोलने के मामले मे विश्व मे दूसरे स्थान पर है। यह संख्या 12.5 करोड़ है जो की हमारे देश की जनसंख्या का केवल 10% है। आने वाले वर्षो मे यह संख्या तेज़ी के साथ बढ्ने के आसार नज़र आ रहे है। जो की इंटरनेट के द्वारा और भी आसान हुआ है। 
Source: IBNlive


14. दुनिया मे शाकाहारियों की सबसे ज्यादा संख्या वाला देश –




यह दुनिया मे सबसे ज्यादा शाकाहारियों की संख्या वाला देश है। इसका कारण धार्मिक भी हो सकता है या खुद की पसंद भी हो सकता है या दोनों। 20-40% भारतीय शाकाहारी है। जो की इसे दुनिया का सबसे अधिक शाकहारियों की संख्या वाला देश बनाता है।
Source: blogspot


15. सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाला -



भारत ने हाल ही मे यूरोपियन यूनियन को पछाड़ते हुए 132.4m टन के साथ 2014 मे पहला स्थान हासिल किया है।
Source: flickr


16. पहला देश जिसने शक्कर का उपयोग किया –



भारत दुनिया का पहला देश है जिसने शक्कर को शुद्ध और साफ करने की तकनीक इज़ाद की। विश्व के कई विजिटर्स भारत आकार इस तकनीक को सीख कर अपने देशों मे इसे शुरू किया।
Source: business-standard


17. तेज़ मानव कैल्कुलेटर –


सबसे तेज़ मानव कैल्कुलेटर का ख़िताब, “शकुंतला देवी” को मिला है जिन्होने 13 रैनडम अंको का गुणा 7,686,369,774,870 × 2,465,099,745,779 करके बता दिया था। उन्होने इस गुणे का सही जवाब देने के लिए मात्र 28 सेकण्ड्स लिए थे। 
Source: heliosmediadesign


18. रबीन्द्र नाथ टैगोर ने बांग्लादेश के लिए भी लिखा था राष्ट्रगान -



रबीन्द्र नाथ टैगोर को न केवल भारत के राष्ट्रगान “जन गण मन” के लिए बल्कि, बांग्लादेश के राष्ट्रगान “अमार सोनार बंगला” नाम का राष्ट्रगान लिखा था। टैगोर को ब्रिटिश सरकार ने “नाइटहूड़” की उपाधि दी थी लेकिन उन्होने “जलियावाला बाग हत्याकांड” के कारण उपाधि लेने से इंकार कर दिया।
Source: mindpodnetwork


19. मेजर ध्यान चंद को जर्मनी की नागरिकता देने का प्रस्ताव मिला था –



1936 के बर्लिन ओलिंपिक्स मे भारत के हाथों हॉकी मे जर्मनी की 8-1 से हार हुई थी, मेजर ध्यानचंद जो की हॉकी के जादूगर के नाम से जाने जाते थे, को हिटलर ने खूद जर्मनी की नागरिकता के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसी प्रस्ताव मे जर्मनी मिलिटरी मे बड़ी पोस्ट और जर्मनी की राष्ट्रीय टीम मे खेलने का प्रस्ताव था। लेकिन ध्यानचंद ने इस ऑफर से समझौता नही किया।
Source: Wikipedia


20. फ्रेड़ी मर्करी और बेन किंगस्ले दोनों भारतीय मूल के है –



फ्रेड़ी मर्करी, “क्वीन” रॉक बैंड के एक महान सिंगर पारसी परिवार मे फारुख बुलसरा के नाम से जन्मे थे। जबकि प्रसिद्ध ऑस्कर विजेता हॉलीवुड स्टार बेन किंगस्ले कृष्णा पंडित भांजी के घर जन्मे थे।


21. अन्तरिक्षयात्री राकेश शर्मा ने अन्तरिक्ष से कहा था की “सारे जहां से अच्छा” –



भूतपूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने जब भारत के पहले अन्तरिक्षयात्री राकेश शर्मा से पूछा था की ‘अन्तरिक्ष से भारत कैसा दिखता है’ तब उन्होने कहा था की “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा”।
Source: spacefacts


22. हेवेल नामक कंपनी भारतीय ब्रांड है और इसका नाम इसके मालिक के नाम से पड़ा -



यद्यपि लंबे समय पहले ये कंपनी केवल 10 लाख रुपये मे खरीदी गयी थी और ये अब मल्टी-बिलियन इलैक्ट्रिकल सामान की कंपनी है। यह एक भारतीय कंपनी है। और इसका नाम अभी भी इसके पहले मालिक “हवेली राम गुप्ता” के नाम पर है।
Source: behance


23. डायमंड के लिए खुदाई पहली बार भारत मे हुई थी –


डायमंड कृष्णा नदी के डेल्टा के पास गुंटूर और कृष्णा जिले की खदानों मे ही पाये जाते थे। 18वीं शताब्दी के दौरान ब्राज़ील मे डायमंड्स पाये गए थे, जिसमे भारत ने ही डायमंड्स के क्षेत्र मे खदानों मे खुदाई के लिए दूसरे देशो को प्रेरित किया था।
Source: Indiaspend


24. गुजरात के गिर जंगल मे एक अकेले आदमी के लिए पूरा पोलिंग स्टेशन लगाया जाता है - 

महंत भारतदास 2004 से वोटिंग प्रक्रिया मे अकेले ही हिस्सा लेते आ रहे है। और उनके लिए तब से ही विशेष पोलिंग बूथ की व्यवस्था की जाती है। वो बनेज, गिर जंगल (गुजरात) से एकमात्र वोटर है।
Source: BBC


25. साँप सीढ़ी का खेल भारत मे आविष्कृत हुआ –


पहले यह खेल मोक्ष पतमू के नाम से जाना जाता था, यह खेल कर्म करते रहने और कर्मो के फल की शिक्षा देने के लिए होता था। यह बच्चो के लिए होता था। वर्षों बाद इस खेल को दुनिया के दूसरे देशों द्वारा मोड़ीफ़ाई किया गया और सबसे लोकप्रिय बोर्ड गेम बना।

Comments